फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

संस राठ उरई रोड स्थित पुलिस चौकी के पास पशुबाड़े में गुरुवार रात वृद्ध का शव फंदे से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:42 PM (IST)
फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

संस, राठ : उरई रोड स्थित पुलिस चौकी के पास पशुबाड़े में गुरुवार रात वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।

कोतवाली के सरसई गांव निवासी 60 वर्षीय कृपाल का शव नहर बाईपास के पास बनी पुलिस चौकी के पास पशुबाड़े में रस्सी से लटकता मिला। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के भतीजे शिवलाल ने बताया कि उसके चाचा उरई रोड निवासी देवेंद्र यादव के यहां पांच वर्षों से काम कर रहे थे। गुरुवार रात आठ बजे देवेंद्र यादव का फोन घर पहुंचा कि तुम्हारे चाचा ने आत्महत्या कर ली है। आरोप लगाया कि जब वह रात करीब नौ बजे पहुंचे तो उसके चाचा चारपाई पर पड़े थे। न ही वहां कोई रस्सी पड़ी थी। आरोप लगाया कि उसके चाचा की हत्या की गई है। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी