भूसे वाले कमरे में फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव

अज्ञात कारणों के चलते 80 वर्षीय वृद्ध ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कस्बा निवासी रामा प्रजापति ने बताया कि उसके पिता 80 वर्षीय मंगना प्रजापति विगत 30 वर्षों से बबलू राजपूत के यहां काम करते थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 11:24 PM (IST)
भूसे वाले कमरे में फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव
भूसे वाले कमरे में फंदे पर लटका मिला वृद्ध का शव

संसू, मुस्करा : अज्ञात कारणों के चलते 80 वर्षीय वृद्ध ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कस्बा निवासी रामा प्रजापति ने बताया कि उसके पिता 80 वर्षीय मंगना प्रजापति विगत 30 वर्षों से बबलू राजपूत के यहां काम करते थे। रोज की भांति रविवार शाम को भी मवेशियों को भूसा निकाल कर सानी बनाई। इसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया कि वह कहां है। सोमवार सुबह जब काफी देर होने पर वह मवेशियों को चारा देने नहीं आए तो बबलू राजपूत की पत्नी स्वयं भूसा डालने गई तो उसने देखा कि भूसे वाले कमरे में मंगना रस्सी के फंदे पर झूल रहे थे। बबलू राजपूत का मकान थाना गेट के बगल में है। उसने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पाकर फंदे से मंगना के शव को उतारा। मृतक के 3 पुत्र हैं। जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। मृतक के बड़े बेटे कढोरा ने बताया कि उसका पिता पहले जुएं के आदी रहे हैं। जिसके चलते उसने अपनी सारी संपत्ति बेचकर हार गए और भूमिहीन हो गए थे। बताया कि हम लोग मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करते हैं। पिता हम लोगों के साथ ही रहते थे। काफी दिनों से वह मानसिक रूप से भी परेशान थे। बबलू राजपूत के यहां हरवाही का काम करके अपना खर्च चलाते थे। कोतवाली प्रभारी केके पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

संस, भरुआ सुमेरपुर : थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव में रविवार की रात प्रवासी मजदूर ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मजदूर के फांसी लगाने से घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया।

पचखुरा बुजुर्ग निवासी राजू सिंह हैदराबाद में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता है। इसके साथ उसका 24 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह भी रहता था और पिता के साथ मिल में ड्यूटी करता था। बीते माह वह हैदराबाद से गांव आ गया था और मां के साथ रह रहा था। रविवार की रात उसने मां के साथ खाना खाया और नीचे की मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह मां उठने के बाद बेटे को जगाने पहुंची तो उसे फांसी पर झूलता देखा। बेटे को फांसी पर झूलता देखकर मां के होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और घटना से हैदराबाद में मौजूद पिता के साथ पुलिस को सूचना दी। मृतक अपने मा-पिता की इकलौती संतान था। उसने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। क्योंकि मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला संदिग्ध हो गया है। थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि मामले की गहनता के साथ छानबीन कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी