बाइक के पहिये में साड़ी फंसने से गिरी वृद्धा, मौत

संस राठ उरई मार्ग पर मंगलवार दोपहर दामाद के साथ पुत्री के घर जा रही वृद्धा की साड़ी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:13 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:13 PM (IST)
बाइक के पहिये में साड़ी फंसने से गिरी वृद्धा, मौत
बाइक के पहिये में साड़ी फंसने से गिरी वृद्धा, मौत

संस, राठ : उरई मार्ग पर मंगलवार दोपहर दामाद के साथ पुत्री के घर जा रही वृद्धा की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना जरिया अंतर्गत करियारी गांव निवासी राकेश यादव ने बताया धनौरी गांव में रहने वाली 70 वर्षीय सास सुशीला देवी पत्नी दिल्लीपत यादव मंगलवार दोपहर राठ आई थी। जहां पर मुलाकात होने पर उसने पुत्री अनीता से मिलने की बात कही। राकेश यादव ने बताया कि वह अपनी वृद्ध सास सुशीला देवी को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। अभी उनकी बाइक अमगांव मोड़ के पास पहुंची थी कि तभी सुशीला की साड़ी बाइक के पहिए में लिपट गई। जिससे सुशीला झटके के साथ सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने वृद्ध महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। राकेश ने बताया कि मृतका के पति के नाम सात बीघा कृषि योग्य भूमि है। जिस पर उसके पुत्र मुन्नालाल और चंद्रपाल खेती कर घर का गुजर बसर करते हैं। स्वजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।

chat bot
आपका साथी