तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से आटो सवार नौ लोग घायल

संस भरुआ सुमेरपुर कानपुर- सागर हाईवे में थाने के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे आ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:22 PM (IST)
तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से आटो सवार नौ लोग घायल
तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से आटो सवार नौ लोग घायल

संस, भरुआ सुमेरपुर : कानपुर- सागर हाईवे में थाने के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे आ रही आटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे आटो हाईवे किनारे जाकर पलट गया और उसमें सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कंटेनर खलासी को हिरासत में लिया है। जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद कंटेनर के एक डंपर में टकरा जाने से बड़ा हादसा टल गया।

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक कंटेनर कानपुर से कबरई की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड से कुछ आगे बढ़ा अचानक कंटेनर चालक नियंत्रण खो बैठा और आगे जा रहे आटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आटो हाईवे किनारे पलट गया और उसमें सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद कंटेनर कबरई की तरफ से आ रहे डंपर से टकराकर बंद हो गया। मौका पाते ही चालक भाग निकला। जबकि घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए हेल्पर को दबोच लिया। आटो पर सवार सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आटो सवार कुंडौरा गांव से कबरई थानाक्षेत्र के बरबई गांव दहिनारा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आटो पलटने से कुंडौरा निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी देशराज, 35 वर्षीय प्रेमवती पत्नी गुलाब, 40 वर्षीय कल्लो पत्नी रामेश्वर, 45 वर्षीय सरोज पत्नी राजेश कुमार, 13 वर्षीय श्वेता पुत्री गुलाब सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मुन्नी देवी, प्रेमवती, कल्लो, सरोज व श्वेता को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। शेष लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी