सात वर्ष पूर्व अपहृत महिला एमपी पुलिस को मिली

संस भरुआ सुमेरपुर सात वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश (एमपी) के सतना से बहलाकर लाई गई महिला को एमप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:32 PM (IST)
सात वर्ष पूर्व अपहृत महिला एमपी पुलिस को मिली
सात वर्ष पूर्व अपहृत महिला एमपी पुलिस को मिली

संस, भरुआ सुमेरपुर : सात वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश (एमपी) के सतना से बहलाकर लाई गई महिला को एमपी पुलिस को कस्बे में मिली। महिला के साथ उसकी पांच वर्षीय पुत्री भी है। साथ ही उसके तथाकथित पति को भी पुलिस हिरासत में लेकर साथ ले गई है। जबकि वह अपने आप को निर्दोष बताते हुए शादी करके लाने की बात पुलिस को बताता रहा।

सात वर्ष पूर्व सतना में एक युवती के लापता होने की रिपोर्ट पिता ने दर्ज कराई थी। पुलिस लापता युवती को नहीं तलाश सकी। इसी बीच चार वर्ष पूर्व कस्बे के निवासी एक युवक से महिला का विवाह करा दिया गया। यह महिला व युवक का दूसरा विवाह था। महिला अपने साथ एक दो वर्ष की पुत्री भी साथ लेकर आई थी। महिला पिछले चार वर्ष से युवक के साथ ही रह रही थी। बताते हैं कि महिला का दूसरा विवाह उसके पिता ने ही युवक के साथ दोनों की सहमति पर किया था। इसी बीच बुधवार को सतना पुलिस के एसआइ संतोष सिंह उदारी ने महिला को हिरासत में ले लिया। मध्य प्रदेश पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में लेकर एमपी ले गई है।

chat bot
आपका साथी