मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ, 82 महिलाओं को किया सम्मानित

जासं हमीरपुर जिले में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तृतीय चरण के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 08:01 PM (IST)
मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ, 82 महिलाओं को किया सम्मानित
मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ, 82 महिलाओं को किया सम्मानित

जासं, हमीरपुर : जिले में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तृतीय चरण के कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में संपन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक युवराज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए माल्यार्पण कर किया। इस दौरान लखनऊ में चल रहे कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया।

राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि महिला अपनी शक्ति को पहचानें तथा आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद की महिला उमाकांती पाल ने अपने दम पर 110 करोड़ का कारोबार खड़ा किया तथा हजारों महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। सदर विधायक युवराज सिंह ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र से लेकर फौज के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं तथा लड़ाकू विमान तक उड़ा रही हैं। एएसपी अनूप कुमार ने हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वुमन हेल्पलाइन, पॉक्सो एक्ट तथा महिलाओं से संबंधित विधिक जानकारी दी। बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की निदेशक उमाकांती पाल ने अपनी सफलता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर 82 महिलाओं व बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, राखी व फेसमास्क भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। इस दौरान डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, बीजेपी जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डा. आराधना राजपूत, डीडीओ विकास मिश्रा, डीएसओ रामजतन यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कुछेछा डिग्री कालेज की प्राचार्य डा. वंदना, महिला डिग्री कालेज की डा. सबा कौसर, महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह, महिला दारोगा संगीता यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी