कुएं में उतराता मिला लापता वृद्धा का शव

संस राठ घर से लापता 60 वर्षीय वृद्धा का शव 24 घंटे बाद कस्बे के कुएं में उतराता हुआ मि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:51 PM (IST)
कुएं में उतराता मिला लापता वृद्धा का शव
कुएं में उतराता मिला लापता वृद्धा का शव

संस, राठ : घर से लापता 60 वर्षीय वृद्धा का शव 24 घंटे बाद कस्बे के कुएं में उतराता हुआ मिला। मौके पर पहुंचे स्वजन की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।

कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी देवेंद्र भटनागर ने बताया कि 60 वर्षीय उसकी मां मालती देवी बुधवार तड़के चार बजे घर से निकल गई थी। तबसे घर नहीं लौटी थी। आस-पड़ोस रिश्तेदारों में जानकारी की लेकिन पता नहीं चल सका था। तब गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह वह स्वजन के साथ मां की तलाश करते हुए चौपरा मंदिर के पीछे कुएं में पहुंचा तो मां का शव उतराता हुआ मिला। देवेंद्र भटनागर ने बताया गत 10 दिनों से मां मानसिक तनाव में थी। इंस्पेक्टर राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी