पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मौदहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कस्बे के मांचा निवासी सपा के बूथ अध्यक्ष जीशान अली अजीज अल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:56 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मौदहा : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कस्बे के मांचा निवासी सपा के बूथ अध्यक्ष जीशान अली, अजीज अली, रवि वर्मा व फैजान अली ने लखनु जाकर मुलाकात की। साथ ही पार्टी संगठन की एकजुटता की बात कही। संस

चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

मौदहा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाटनपुर व बिदोखर गांव पहुंचकर चौपाल लगाई। खाद नहीं मिलने की समस्या पर पार्टी नेता जगदीश व्यास ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। श्याम नारायण मिश्र, आशीष द्विवेदी, अरुण कुमार, राधाचरण दीक्षित, कृष्ण दत्त, राम सजीवन शुक्ला, दीपक पाल, दिनेश पाल, रामबदन पाल मौजूद रहे।

दरसे कुरआन हुआ

मौदहा : कस्बे स्थित रहमानियां कालेज में रविवार सुबह दरसे कुरआन हुआ। जिसमें मुस्तकीम फारूकी ने सुरतुल अंफाल (8) की आयात 50 से 60 तक का अपना हासिले मताला (अर्जित ज्ञान) पेश किया। दर्स में काफी लोग मौजूद थे। संस

शिविर में मोतियाबिद के मिले 101 मरीज

भरुआ सुमेरपुर : ठडेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर अखंड परम धाम सुमेरपुर में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की भीड़ रही। डा. राकेश गर्ग ने बताया कि शिविर में 325 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। नेत्र परीक्षण के बाद 200 लोगों को दवा प चश्मे का वितरण किया गया। 101 लोग मोतियाबिद से प्रभावित पाए जाने पर लेंस प्रत्यारोपण के लिए जानकीकुंड चित्रकूट ले जाया गया है। शिविर में आशीष गुप्ता, श्रद्धांसु द्विवेदी, रामस्वरूप वर्मा मौजूद रहे। संस पीड़िता के पिता ने दी तहरीर

बिवार : मौदहा के करहिया गांव में शिव नारायन प्रजापति ने पुत्री की शादी बिवार के सायर गांव के पिटू से 18 जून को की थी। एक दिन देवर उसे मायके छोड़ आया था। इसके बाद ससुरालीजन उसे लेने नहीं गए। आरोप है कि सास से जानकारी करने पर बताया कि पुत्र ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली है। सास ने दहेज वापस ले जाने की बात कही। पुलिस ने जांच शुरू की है। संसू

महिला ने दी तहरीर

बिवार : सायर गांव महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पति गांव के जूनियर विद्यालय में चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हो गया है। जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। तीन दिसंबर को पेंशन निकालने के बाद से लापता हो गए है। संसू

लोक अदालत में होगा वाद का निस्तारण

बिवार : सिविल न्यायालय में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसमें वादों का निस्तारण किया जाएगा। इंडियन बैंक के बकायेदारों को पुलिस ने नोटिस वितरण किया है। छोटे मामलों का निस्तारण लोक अदालत में किया जाएगा। संसू

नाले से अतिक्रमण हटवाने की मांग

बिवार : राठ-हमीरपुर सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। जिस पर नाले का निर्माण कार्य कराया गया था। जिस पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगा ली है। ग्रामीणों ने नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग। संसू

chat bot
आपका साथी