मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

संस भरुआ सुमेरपुर तीन वर्ष से मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगा जान दे दी। मृतका क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:18 PM (IST)
मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

संस, भरुआ सुमेरपुर : तीन वर्ष से मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगा जान दे दी। मृतका के दो छोटी-छोटी पुत्रियां हैं। मृतका के पिता ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है।

पंधरी गांव निवासी लल्लू प्रजापति ने बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय पुत्री सुधा का विवाह दस वर्ष पूर्व इंगोहटा गांव में किया था। दामाद राजू प्रजापति के आए दिन उत्पीड़न से तंग आकर वह पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही थी। पिता ने बताया कि वह सुबह मजदूरी करने कस्बे में आ गया था। पत्नी खेतों में घास लेने गई थी। पुत्रियों को स्कूल भेजने के बाद सुनसान घर पाकर करीब 10 बजे फंदे पर झूल गई। बताया कि पत्नी के वापस आने के बाद घटना का पता चल सका। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पिता ने बताया कि घटना से ससुरालीजनों को भी अवगत कराया गया है। पूर्व प्रधान अरविद उर्फ बाले गुप्ता मृतका के घर पहुंचकर स्वजन को ढांढस बंधाया। अचानक हुई इस घटना के बाद मृतका की दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी