हाईवे में मैजिक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दुधमुंहे बच्चे की मौत

संस भरुआ सुमेरपुर शनिवार रात नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:58 PM (IST)
हाईवे में मैजिक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दुधमुंहे बच्चे की मौत
हाईवे में मैजिक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दुधमुंहे बच्चे की मौत

संस, भरुआ सुमेरपुर : शनिवार रात नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर एवं मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में पांच माह के दुधमुंहे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मैजिक में सवार चालक सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार रात 10:30 बजे बिदोखर पुरई निवासी जयेंद्र सिंह के पांच माह के पुत्र हेमराज की तबीयत खराब हो गई थी। स्वजन गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह की मैजिक से बच्चे का उपचार कराने कस्बे आ रहे थे। कानुपर-सागर नेशनल पर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार मैजिक की मौदहा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई और मैजिक में सवार 17 वर्षीय काजल पुत्री नागेंद्र सिंह, 38 वर्षीय पदमा सिंह पत्नी नागेंद्र सिंह, 50 वर्षीय चंद्रजीत सिंह पुत्र सीताराम सिंह, 18 वर्षीय रवि कुमार वर्मा पुत्र रामअवतार, 30 वर्षीय अरुण पुत्र शिवनाथ सविता, 30 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह पुत्र बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।

chat bot
आपका साथी