एलआइसी कर्मियों ने दिया गेट पर धरना

संस राठ भारत सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम का विनिवेशीकरण सार्वजनिक क्षेत्र में निज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:11 PM (IST)
एलआइसी कर्मियों ने दिया गेट पर धरना
एलआइसी कर्मियों ने दिया गेट पर धरना

संस, राठ : भारत सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम का विनिवेशीकरण सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण तथा कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए बनाई जा रही शोषणकारी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को एलआइसी कर्मचारियों ने गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सत्यप्रकाश और सचिव विमल कुमार ने साथी कर्मचारियों को इस निजीकरण के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा यह निजीकरण से हम लोगों के लिए ठीक नहीं है। अमित कुमार वर्मा, संजीव कुमार, नवीन कुमार, कृष्ण चंद्र, प्रकाश चंद, हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र कुमार, सर्वेश अवस्थी, श्याम सुंदर, बबलू आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी