व्यापारियों के साथ कोतवाल ने की बैठक, सुनीं समस्याएं

जासं हमीरपुर सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर में शहर कोतवाल भरत कुमार ने व्यापारियों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:14 PM (IST)
व्यापारियों के साथ कोतवाल ने की बैठक, सुनीं समस्याएं
व्यापारियों के साथ कोतवाल ने की बैठक, सुनीं समस्याएं

जासं, हमीरपुर : सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर में शहर कोतवाल भरत कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों द्वारा बताई गई समस्याओं का उन्होंने शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने की। बैठक में पहुंचे शहर कोतवाल ने वहां मौजूद व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। व्यापारियों की मुख्य समस्या बाजार में रोजाना ई-रिक्शों से लगने वाला जाम थी। व्यापारियों ने मांग रखते हुए कहा कि बाजार में लगने वाली साप्ताहिक बाजार मंगलवार व शनिवार को चार पहिया वाहन के आने जाने में रोक लगा दी जाए। ताकि व्यापारियों को परेशानी न हो। इसके अलावा व्यापारियों ने अन्य कई समस्याओं को भी उनके सामने रखा। जिसका निराकरण करने का कोतवाल ने आश्वासन दिया। बैठक में जिला महामंत्री रामकिशोर दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, बल्लू दीक्षित, युवा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अमित गुप्ता, रामजी गुप्ता, पिटू गुप्ता, अंकित तिवारी, ज्ञान गुप्ता, बिल्लू, महेश गुप्ता, तरुण ओमरे समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी