शादी के नाम पर बिचौलिया ने लड़के की मां से हड़पे रुपये

संवाद सहयोगी राठ शादी कराने के नाम पर महिला से बिचौलिये ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़प ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:10 PM (IST)
शादी के नाम पर बिचौलिया ने लड़के की मां से हड़पे रुपये
शादी के नाम पर बिचौलिया ने लड़के की मां से हड़पे रुपये

संवाद सहयोगी, राठ : शादी कराने के नाम पर महिला से बिचौलिये ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए। विवाह की तिथि आने पर बिचौलिया सहित लड़की पक्ष के लोग भाग निकले। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जरिया थाने के हटवारा गांव निवासी विद्या देवी पत्नी हरसहाय ने बताया कि पिछले माह सितंबर में सिकंदरपुरा राठ निवासी राजेश जोशी लड़कियों का पिता बनकर उसके घर आया और दोनों पुत्र जीतेंद्र व धर्मेंद्र की शादी के लिए बात कही। उसने शादी के लिए हां बोल दी। शादी की बातचीत होने पर उसका पुत्र वीर सिंह अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगो के साथ पठानपुरा राठ निवासी कुसुम पत्नी संतोष कुमार अनुरागी के घर पहुंचे। बताया कि उसके पुत्र ने कुसुम की पुत्री गीता व सीता की गोद भराई की रस्म में दोनों लड़कियों को सोने की अंगूठी, पायलें, कपड़े व अन्य सामान दिया था। बताया कि राजेश के कहने पर उसने शादी की तिथि 10 अक्टूबर 21 लड़की की मां कुसुम के पास भेजी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। बताया कि उसने अपने पुत्रों की शादी के कार्ड भी छाप लिए थे। शादी की पूरी तैयारियां हो गई थीं।

बताया कि राजेश जोशी, अनिल निवासी मिहुंना थाना मुस्करा उसके पास आए और कहने लगे कि लड़की की मां बहुत ही गरीब है। शादी का खर्च नहीं उठा पाएगी। तुम ईट भट्ठे पर काम करती हो ठेकेदार से ढाई लाख रुपये दिलवा दो। बताया कि वह झांसे में आ गई और ठेकेदार से ढाई लाख रुपये दिलवा दिया। आरोप लगाया कि वह पुत्रों की बरात की तैयारी कर रही थी। तभी पता चला कि कुसुम अपनी दोनों पुत्रियों व बिचौलियां राजेश, अनिल व नीरज के साथ राठ छोड़कर भाग गए हैं। बताया कि राजेश ने पुत्रियों का फर्जी पिता बनकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से लड़के से गोदभराई में जेवर व सामान, शादी करने के नाम पर धोखाधड़ी के रुपये लेकर भाग जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत जरिया थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी