पति, पुत्र को पीटने का आरोप

संस राठ जरिया थाने के एक गांव में महिला ने दो व्यक्तियों पर छेड़खानी करने व पति के साथ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:08 PM (IST)
पति, पुत्र को पीटने का आरोप
पति, पुत्र को पीटने का आरोप

संस, राठ : जरिया थाने के एक गांव में महिला ने दो व्यक्तियों पर छेड़खानी करने व पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर में अकेली थी। उसका पति गांव में गया था और पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। बताया कि तभी गांव के चार लोग आए। दो उसके घर में घुस गये और दो दरवाजे पर खड़े हुये थे। आरोप लगाया कि उक्त दोनों लोगों ने उसे पकड़ लिया और हरकतें कर छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर जब उसका पति व पुत्र आये तो बाहर खड़े दो लोगों ने जमकर मारापीटा। मारपीट से उसके पति व पुत्र को चोटें आईं है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी