बाइक गिरने से पति घायल, पत्नी झांसी रेफर

संस राठ मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्नावीरा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया उसकी पत्नी आर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:25 PM (IST)
बाइक गिरने से पति घायल, पत्नी झांसी रेफर
बाइक गिरने से पति घायल, पत्नी झांसी रेफर

संस, राठ : मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्नावीरा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया उसकी पत्नी आरती कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव स्थित मायके गई थी। अशोक कुमार उसे लेने के लिए चिल्ली गांव गया था। जहां से रविवार शाम बाइक से वह पत्नी आरती के साथ गांव झिन्नावीरा लौट रहा था। नौहाई गांव के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे गिर गई। जिससे आरती घायल हो गई। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। जबकि अशोक मामूली चुटहिल हो गए। इसी तरह महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कवा गांव निवासी जगत सिंह की पुत्री रागिनी और औंता गांव की निरपत सिंह की पत्नी महारानी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी