नहर का पानी ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

संस सरीला लहचूरा बांध से निकली नहर का पानी शनिवार को भैंसाय बंडवा पहरा गांव के पास अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:26 PM (IST)
नहर का पानी ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
नहर का पानी ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

संस, सरीला : लहचूरा बांध से निकली नहर का पानी शनिवार को भैंसाय बंडवा पहरा गांव के पास ओवर फ्लो हो गया। जिससे खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। तेज बहाव के साथ उफनाता पानी नहर की पटरियों को काटते हुए खेतों में जा घुसा। जिससे तीन गांव की करीब सैकड़ा बीघा फसल जलमग्न हो गई।

लहचूरा बांध से एक सप्ताह पहले ही पानी छोड़ा गया था। शनिवार सुबह नहर का पानी बंडवा भैंसाय पहरा गांव के समीप खेतों में जा घुसा। गांव के संदीप राजपूत रामप्रसाद सुख्खा राठौर सहित अन्य किसानों की सैकड़ों बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। जिससे मटर की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। तो वहीं पलेवा किए हुए बोआई को तैयार खेतों में पानी भरने से खेतों की बोआई में संकट मंडराने लगा है। बंडवा गांव के राम प्रसाद साहू ने बताया कि 4 बीघा खेत में गेहूं का पलेवा कर जुताई कर ली थी। बोआई होनी बाकी थी, लेकिन शनिवार के दिन नहर का पानी ओवरफ्लो हो गया। जिससे पूरा खेत जलमग्न हो गया। चिल्ली गांव के पास नहर का पानी निकालने के लिए स्कैप बना है। वहां से पानी निकाल दिया जाएगा। नहर का पानी ओवरफ्लो नहीं हुआ है जानकारी की जा रही है किसी के द्वारा नहर को काटा तो नहीं गया है।

chat bot
आपका साथी