दिनभर रही उमस, शाम को मौसम रहा सुहाना

जागरण संवाददाता हमीरपुर मंगलवार को सारा दिन जहां लोगों को उमस से जूझना पड़ा। वहीं श्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:54 PM (IST)
दिनभर रही उमस, शाम को मौसम रहा सुहाना
दिनभर रही उमस, शाम को मौसम रहा सुहाना

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मंगलवार को सारा दिन जहां लोगों को उमस से जूझना पड़ा। वहीं शाम को बादलों ने एक बार फिर से डेरा डाल लिया। जिससे ठंडी हवाएं चलने लगी और मौसम सुहाना हो गया।

मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर को भी तल्ख धूप ने लोगों को झकझोर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सारा लोग इस उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा, कूलर व एसी के सामने बैठे रहे। लेकिन शाम को फिर से मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। वहीं मुख्यालय के यमुना व बेतवा पाथ-वे में भी शाम के समय घूमने वाले लोगों की भीड़ दिखाई दी। जो मौसम का लुफ्त उठाते नजर आए।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान

39 31

41 29

43 29

39 29

39 30

34 29

35 28

36 27

35 25

38 26 गर्मी के मौसम में कैसे करें बचाव

- शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।

- घर का बना हुआ भोजन ही करें।

- बाहर का कुछ भी खाने से परहेज करें।

- अपने साथ पानी की एक बोतल ेरखें।

- बहुत गर्मी में काम करने से बचें।

- बाहर निकलते समय सिर पर गमछा या टोपी का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी