देश की जनता पर थोपी जा रही गोडसे की राजनीति

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जन भागीदारी यात्रा 49वें दिन मुख्यालय पहुंची। पिछले 48 दिनों से यह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:17 PM (IST)
देश की जनता पर थोपी जा रही गोडसे की राजनीति
देश की जनता पर थोपी जा रही गोडसे की राजनीति

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जन भागीदारी यात्रा 49वें दिन मुख्यालय पहुंची। पिछले 48 दिनों से यह यात्रा 28 जिलों से होते हुए बांदा के बाद जिले में पहुंची। जहां पर इस मार्च का नेतृत्व कर रहे संगठन मंत्री तरुण पटेल ने भाजपा सरकार पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों के साथ हमेशा कांग्रेस ने मदद करने का काम किया है। लेकिन किसानों के साथ भाजपा सरकार ने जो छलावा किया है वह उसे भूल नही पाएंगे। कहा कि इसका जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। लोगों के खाते खुलवाकर 15 लाख रुपए खाते में आने की बात कही लेकिन आज तक किसी के खाते में 15 रुपए तक नही आए। इसके अलावा अन्य कई वायदों को इस सरकार ने पूरा नहीं किया है। भागीदारी यात्रा में आए हुए लोगों ने मंगलवार की सुबह गांधी पार्क पहुंचकर वहां पर श्रमदान करते हुए गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह मार्च ऐसे दौर में हो रहा है जब देश में गोडसे की राजनीति आम जन मानस पर थोपी जा रही है। ऐसे समय में गांधी वैचारिक मूल्यों के साथ ज्यादा मजबूती के साथ खड़े होने की जरूरत है। अन्यथा आने वाले दिनों में देश का लोकतंत्र इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा। इस यात्रा में पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, दीपक चक्रवर्ती एडवोकेट, बृजेश बादल, पार्टी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बाल जी पांडेय, तनवीर कुरैशी, दीरेंद्र प्रताप ¨सह, दिनेश ¨सह समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ यात्रा का मौदहा कस्बे में भी कांग्रेसियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहजादा चिश्ती जिला सचिव व मुन्ना बाड़र, जावेद, शाहिद व रजाखान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी