मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक रेफर

संस मौदहा कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित चार लोग घायल हो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:53 PM (IST)
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक रेफर
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक रेफर

संस, मौदहा : कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। जिसमें 40 वर्षीय छेदीलाल निवासी खंडेह बुधवार देर शाम बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी सिजनौड़ा करहिया के बीच बेसहारा मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया। वही अगली घटना में 50 वर्षीय अनिल अपने साथी रावेंद्र निवासीगण सुमेरपुर के साथ मौदहा क्षेत्र से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी रिलायंस पंप के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सड़क में गिर गए। वही राजकली पत्नी इंद्रपाल निवासी कम्हरिया बीती शाम सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर छेदीलाल की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी