पूर्व मुख्यमंत्री ने घायल सपा कार्यकर्ता को भेजे एक लाख रुपये

संस मौदहा जिले में अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा में परछा गांव से लोगों के साथ पहुंचा शह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:58 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री ने घायल सपा कार्यकर्ता को भेजे एक लाख रुपये
पूर्व मुख्यमंत्री ने घायल सपा कार्यकर्ता को भेजे एक लाख रुपये

संस, मौदहा : जिले में अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा में परछा गांव से लोगों के साथ पहुंचा शहबाज ट्रांसफार्मर के निकट से गुजरते हुए करंट की चपेट में आ गया था। जिसे तत्काल गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसके इलाज के लिए एक लाख रुपये भेजे हैं। यह धनराशि मंगलवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने सपा के करण सिंह यादव, शकील अहमद, इखलाक खान, इरशाद खान, जाहिद ने गांव परछा पहुंचकर मो शहबाज पुत्र अ•ाीमुल्ला को सौंपी। शहबाज अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर में इलाज करा रहा है। 13 अक्टूबर को मुख्यालय से विजय रथयात्रा आई थी। जिसमें यह घायल हो गया था।

chat bot
आपका साथी