पूर्व जिपं सदस्य की रायफल से युवक ने गोली मारकर दी जान

संस मौदहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के आवास पर गुरुवार सुबह कई साल से काम कर रहे युवक ने उनक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:02 PM (IST)
पूर्व जिपं सदस्य की रायफल से युवक ने गोली मारकर दी जान
पूर्व जिपं सदस्य की रायफल से युवक ने गोली मारकर दी जान

संस, मौदहा : पूर्व जिला पंचायत सदस्य के आवास पर गुरुवार सुबह कई साल से काम कर रहे युवक ने उनकी रायफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। मृतक 17 अक्टूबर को ऊंचाहार ट्रेन से कानपुर आते समय झीझक स्टेशन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद अवसाद में था।

थाना क्षेत्र जलालपुर के ग्राम धौहल निवासी 50 वर्षीय श्यामबाबू धुरिया पुत्र मैयादीन ने गुरुवार की सुबह कस्बे के नेशनल मार्ग निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशरण सिंह के आवास के शौचालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की लाइसेंसी राइफल से अपने सीने में गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब घर में मौजूद लोगों ने शौचालय में जाकर देखा तो तब तक गोली लगने से श्यामबाबू की मौत हो चुकी थी। मृतक श्यामबाबू ने पिछले दो दशक तक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां सुरक्षा कर्मी के तौर पर रहता था लेकिन पिछले वर्ष वह काम की तलाश में दिल्ली और गाजियाबाद में रहने लगा था। जोकि बीती 17 अक्टूबर को ट्रेन से कानपुर आते समय झींझक रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना में उसके दाएं हाथ को काटने तक की नौबत आ गई थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में भी था। बुधवार को इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था। वहां से लौटते समय श्यामबाबू ने सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में भी ट्रेन के सामने लेट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जहां लोगों ने उसे पकड़ इसकी सूचना मौदहा भिजवाई थी। उसे देर शाम मौदहा लाया गया था जहां पूर्व जिला पंचायत हरि शरण सिंह ने उसका ईलाज कराने का भी आश्वासन दिया था। मृतक की बहन मुन्नी पत्नी रामसेवक ने बताया कि श्यामबाबू व उसकी पत्नी में मनमुटाव होने के चलते वह बीस वर्षों से अपने मायके खरेला में रह रही है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश ने जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी