दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता हमीरपुर दो अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:52 PM (IST)
दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती
दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : दो अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरीला व सुमेरपुर क्षेत्र में इन मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

थानाक्षेत्र कदौरा के कुसमरा गांव निवासी 23 वर्षीय रामसजीवन पुत्र बैजनाथ साथी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र देवीदीन के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के पुत्र की शादी के कार्ड बांटने के लिए बांधुर गया हुआ था। इन्ही के साथ भेड़ी डांडा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती कल्पना पुत्री राजेश कुमार भी बाइक से अपने गांव की ओर जा रही थी। जैसे ही यह लोग धौहल गांव के पास पहुंचे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने इनको टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी घटना में बुधवार की रात 35 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र सीताराम अपने साथी 32 वर्षीय देवेंद्र पुत्र देवीदीन के साथ नारायणपुर से सुमेरपुर की ओर जा रहे थे। तभी हाईवे में ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी