पराली जलाने में पांच किसानों को नोटिस

ण के मामले में सख्त रुख के चलते बुधवार को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:08 AM (IST)
पराली जलाने में पांच किसानों को नोटिस
पराली जलाने में पांच किसानों को नोटिस

संस, मौदहा : प्रदेश सरकार के प्रदूषण के मामले में सख्त रुख के चलते बुधवार को तहसील क्षेत्र में पराली जलाने वाले पांच लोगों को जुर्माने की नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी यदि इन्होंने पराली जलाई तो एफआईआर कराई जाएगी।

तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि चिल्ली व बजेहटा क्षेत्र में खेतों में पराली जलाई जा रही है। जिस पर राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम वहां जाच के लिए भेजी गयी। इस टीम ने चिल्ली निवासी कृषक श्याम सुंदर पुत्र छेदी लाल तथा बजेहटा डांडा निवी भूपेंद्र सिंह, राजेन्दर सिंह, जितेंद्र सिंह, मुन्ना, देवीचरन के खेत में पराली जलती मिली। इन्हें पांच हाजर से 15000 तक की नोटिस दी गयी है।

chat bot
आपका साथी