दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल

संस बिवार थानाक्षेत्र के अतरार गांव में रात के समय दशहरा मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:24 PM (IST)
दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल
दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल

संस, बिवार : थानाक्षेत्र के अतरार गांव में रात के समय दशहरा मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें एक पक्ष के आशीष, राजेंद्र, सुरेंद्र, महेंद्र, विजय कुमार, सूरज रास्ते में पटाखा फोड़ रहा था। जिसमें दूसरे पक्ष के संजय, दीपक, धीरेंद्र, संतराम, बुद्ध, मिंटू के घर के पास पटाखा फोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद अधिक होने पर डंडे से पिटाई कर दी। जिसमें पहले पक्ष की ज्ञान देवी, लक्ष्मी देवी आकर बीच बचाव कराने आ गई। जिसमें पहले पक्ष के आशीष, विजय, सूरज, दोनों महिलाएं घायल हो गई। दूसरे पक्ष को मामूली चोट आई है। घायलों को सीएचसी छानी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संसू

chat bot
आपका साथी