धान व्यापारी के घर जाकर किसानों ने मांगे रुपये, हंगामा

संवाद सूत्र कुरारा दो सप्ताह पूर्व शिवनी गांव निवासी एक धान व्यापारी की हरियाणा से धान की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 07:35 PM (IST)
धान व्यापारी के घर जाकर किसानों ने मांगे रुपये, हंगामा
धान व्यापारी के घर जाकर किसानों ने मांगे रुपये, हंगामा

संवाद सूत्र कुरारा : दो सप्ताह पूर्व शिवनी गांव निवासी एक धान व्यापारी की हरियाणा से धान की बिक्री कर वापस आते समय रास्ते मे जहर खुरानी का शिकार हो गया था। धान बिक्री का रुपया लूट लिया गया था। जिसपर ग्रामीणों ने हरियाणा जाकर धान व्यापारियों से रुपयों की जानकारी ली। तब पता चला कि शिवनी गांव निवासी धान व्यापारी ने गांव के कुछ अन्य खातों में धान बिक्री का रुपया डालवाया है। जिसके बाद बुधवार को किसानों ने शिवनी पहुंच अपने रुपयों की मांग की।

शिवनी गांव निवासी संदीप चतुर्वेदी पुत्र महेंद्र चतुर्वेदी कुरारा क्षेत्र व पड़ोसी जनपद जालौन में गांव गांव जाकर किसानों से धान की खरीद करता है। धान को हरियाणा ले जाकर बिक्री के उपरांत किसानों को उनके धान का रुपया देता है। अभी लगभग दो सप्ताह पूर्व जब वह धान की बिक्री करके वापस आ रहा था। तब वह रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हो गया था। उसके द्वारा किसानों को बताया गया था कि उसके पास जो धान बिक्री का रुपया था वह लूट लिए गए है। जिसपर किसानों को शक हुआ और कुछ किसानो ने हरियाणा जाकर पता किया तो मालूम चला कि संदीप चतुर्वेदी ने गांव के कुछ लोगों के खातों में रुपया डलवाया है। तब किसानों ने बुधवार को संदीप के घर पहुंचे जहां घंटो बहस के बाद उससे रुपयों की मांग की। जिस पर संदीप ने चैत्र माह तक सभी का रुपया वापस करने की बात कही। राजकुमार कुशवाहा जैसुखपुर, बबलू कुशवाहा उदनपुर, अवदेश यादव डिमुहा, रामसजीवन, ज्ञानेंन्द्र टोडरपुर आदि किसानों ने बताया कि करीब 12 गांवों के कुल 206 किसानों का करीब 70 लाख रुपये की धान की बिक्री का भुगतान लेना है।

chat bot
आपका साथी