हमीरपुर में किसानों की मासिक पंचायत, बोले-अन्ना मवेशियों से दिलाया जाए छुटकारा

जागरण संवाददाता हमीरपुर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 11:17 PM (IST)
हमीरपुर में किसानों की मासिक पंचायत, बोले-अन्ना मवेशियों से दिलाया जाए छुटकारा
हमीरपुर में किसानों की मासिक पंचायत, बोले-अन्ना मवेशियों से दिलाया जाए छुटकारा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में मासिक किसान पंचायत संपन्न हुई। जिसमें किसानों के कर्ज माफी के साथ साथ अन्ना मवेशियों से बर्बाद हो रही फसलों का मुद्दा जोरदारी से उठाया गया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि जिले के सभी छोटे बड़े किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं। दैवीय आपदाओं का शिकार किसान कर्जदार हो गया है। सरकारी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। किसानों ने कहा कि इस समय उन्हें खेतों में चौकीदारी करनी पड़ रही है। अन्ना मवेशी उनकी फसल बर्बाद करने में लगे हुए हैं और गोशालाएं खाली पड़ी हैं। किसानों ने कहा कि गोशालाओं में अन्ना मवेशियों को बंद किया जाए और उनके खाने पीने की व्यवस्था की जाए। किसानों ने लघु सिचाई विभाग में नलकूपों का लक्ष्य बढ़ाने की भी मांग की। किसानों ने कहा कि इस समय सिचाई का समय चल रहा है और बिजली कटौती से खेतों में सिचाई नही हो पा रही है। उन्होंने बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की। किसानों की मासिक पंचायत में अनिल कुमार द्विवेदी, श्रीराम यादव, सुदर्शन सैनी, रामदास, नारायण, राजकुमार सिंह, रमेशचंद्र, गोविददास समेत अन्य किसान मौजूद रहे। महोबा में उठी अन्ना मवेशियों से निजात दिलाने की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें किसानों की समस्याओं को हल कराने की मांग की गई। साथ ही अन्ना मवेशियों को गोशाला में बंद कराने की बात कही।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हरीहर दीक्षित, दीपक तिवारी, अंजू भारती,करन सिंह कुशवाहा, बृजेंद्र तिवारी, मिथलेश, गुलाब सिंह आदि ने डीएम को बताया कि किसानों के क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जगराम तिवारी की प्रतिमा लगवाने के लिए स्थान दिलाया जाए।

chat bot
आपका साथी