ट्रैक्टर की किस्त जमा न कर पाने पर किसान ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता हमीरपुर सुमेरपुर के बिरखेरा गांव निवासी किसान ने ट्रैक्टर के कर्ज से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:13 PM (IST)
ट्रैक्टर की किस्त जमा न कर पाने पर किसान ने की आत्महत्या
ट्रैक्टर की किस्त जमा न कर पाने पर किसान ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सुमेरपुर के बिरखेरा गांव निवासी किसान ने ट्रैक्टर के कर्ज से परेशान होकर जान दे दी। सुबह जब घर के लोगों ने किसान का शव फंदे में लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

थानाक्षेत्र सुमेरपुर के बिरखेरा गांव निवासी 50 वर्षीय किसान बलराम सिंह पुत्र सुखराम सिंह ने बीते वर्ष खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदा था। बलराम के बड़े पुत्र रवि ने बताया कि ट्रैक्टर का करीब चार लाख रुपये कर्जा था। किस्त भी जमा नहीं हो पा रही थी। रवि ने बताया कि वह अपने ननिहाल जनपद बांदा के मड़ौली खुर्द गांव ट्रैक्टर लेकर जोताई करने गया था। घर में छोटा भाई और मां थी। शुक्रवार की रात उसके पिता ने जब सब लोग सो गए तो अपने कमरे में सीढ़ी के सहारे पंखे में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह जब मां व छोटे भाई ने शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान अशोक यादव समेत कई ग्रामीण पहुंच गए। किसान के दो बेटे हैं। किसान दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

chat bot
आपका साथी