बंदी के बाद भी रहुनियां में लगी सब्जी बाजार, नियम तार-तार

जागरण संवाददाता हमीरपुर साप्ताहिक बंदी के बाद भी गुरुवार को मुख्यालय के रहुनियां धर्मश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 04:50 PM (IST)
बंदी के बाद भी रहुनियां में लगी सब्जी बाजार, नियम तार-तार
बंदी के बाद भी रहुनियां में लगी सब्जी बाजार, नियम तार-तार

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : साप्ताहिक बंदी के बाद भी गुरुवार को मुख्यालय के रहुनियां धर्मशाला में सब्जी बाजार लगा। जिसमें लोग खरीदारी करते नजर आए। इसके अलावा यहां पर कई लोग बिना मास्क भी घूमते दिखे। वहीं मुख्यालय के सुभाष बाजार में भी सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक निर्धारित समय में खोली गई दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते सुभाष बाजार का मुख्य मार्ग लोगों की भीड़ से पटा नजर आया।

साप्ताहिक बंदी के चलते साप्ताहिक बाजारों के न लगाने के निर्देश हैं। लोगों की सहूलियत के लिए सब्जी की दुकानों को मुख्यालय के चौरा देवी मंदिर स्थित मैदान में लगवाया गया है। इसके बाद भी गुरुवार को रहुनियां धर्मशाला के पास लगने वाली साप्ताहिक सब्जी बाजार लगी नजर आई और लोग बिना शारीरिक दूरी का पालन करते व बिना मास्क लगाए खरीदारी करते नजर आए। वहीं सुभाष बाजार में भी लोगों की भीड़ भाड़ देखने को मिली। बंदी के बीच आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिए सुबह आठ बजे से 11 बजे तक लिए प्रशासन के द्वारा अनुमति दी गई है। जिसके चलते वहां पर भी लोगों की भीड़ भाड़ नजर आई। भले ही कोरोना संक्रमितों की मिलने की संख्या में कमी आई है। लेकिन लोगों की भीड़ से ऐसा लग रहा है कि वह कोरोना का डर भूल गए है और बेपरवाह होकर सड़कों में घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस के द्वारा 11 बजे के बाद बंदी का पालन कराने के लिए शहर में गश्त किया गया।

chat bot
आपका साथी