मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

जागरण संवाददाता हमीरपुर रविवार को मुख्यालय स्थित झलकारी बाई सभागार में भारतीय जनता पा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:57 PM (IST)
मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : रविवार को मुख्यालय स्थित झलकारी बाई सभागार में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री देवेश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

जिला प्रभारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनके बारे में लोगों को जानकारी दी जानी चाहिए। बूथ स्तर पर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिला या नहीं इसे भी परखना चाहिए। उन्होंने नगर के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्य समिति के सदस्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा और कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ताकि संगठन को और मजबूत किया जाए। जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से आगामी विधानसभा सभा चुनाव की तैयारी में लग जाए और सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनमानस को बताए। कार्यक्रम के अंत मे नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री रामदास सुदर्शन, गणेश यादव, किशन व्यास, लक्ष्मीरतन साहू, शकुंतला निषाद, वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, राजकुमार शुक्ल, नीशू गुप्ता, इंद्रप्रकाश बाजपेई, आलोक साहू, कुलदीप श्रीवास, योगेंद्र निषाद, गजेंद्र निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी