घर में घुसकर महिला से की मारपीट, छेड़खानी
संस भरुआ सुमेरपुर शुक्रवार की रात ईदगाह मोहल्ले में दबंग ने पुत्रों के साथ घर में घुसक
संस भरुआ सुमेरपुर : शुक्रवार की रात ईदगाह मोहल्ले में दबंग ने पुत्रों के साथ घर में घुसकर दंपती को जमकर पीटा। दहशत के कारण मौके से पति के भागने के बाद दबंग ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
ईदगाह मोहल्ले के पास किराए के मकान में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने पति के साथ घर पर मौजूद थी। तभी कांशीराम कॉलोनी निवासी दबंग अपने पुत्रों के साथ घर में घुस आया और पति के साथ उसे भी मारना पीटना शुरू कर दिया। दहशत के कारण पति मौका पाकर घर से भाग खड़ा हुआ। पति के भागने के बाद दबंग ने उसको बदनीयती के साथ दबोच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू की है। महिला हेल्पलाइन की प्रभारी एसआई संगीता सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित को पकड़ने के लिए छापा मारा गया लेकिन वह घर में नहीं मिला। बताया कि मारपीट की घटना हुई है। दुष्कर्म के प्रयास के आरोप गलत है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।