कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर ने महिला को कुचला

संस मौदहा निमंत्रण से अपने पुत्र व छोटी बहन के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही महिला की क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:24 PM (IST)
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर ने महिला को कुचला
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर ने महिला को कुचला

संस, मौदहा : निमंत्रण से अपने पुत्र व छोटी बहन के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही महिला की कानपुर सागर हाईवे पर डंपर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक को मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना से पुत्र व पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र बिवांर के ग्राम मसगवां निवासी सत्तीदीन कुशवाहा की 45 वर्षीय पत्नी गुड्डी अपने पुत्र अग्नेश व पुत्री के साथ बाइक से महोबा जनपद के मकरबई गांव अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण में गई थी। रविवार दोपहर जब वह पुत्र व पुत्री के साथ बाइक से गांव वापस लौट रही थी। तभी कानपुर सागर हाईवे पर कस्बे के बड़े चौराहा के पास पीछे से आ रहे डंपर की टक्कर लगने से गुड्डी सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सिर पर डंपर का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मां की हालत देख पुत्र व बहन बदहवास हो गए। वहां मौजूद लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। घटना के बाद राजमार्ग में जाम लग गया। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।

कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच लोग घायल : सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शे में पीछे से टक्कर मार दी। रिक्शे में सवार पांच लोग घायल हो गए।

थानाक्षेत्र कुरारा के कुसमरा गांव निवासी 25 वर्षीय ई-रिक्शा चालक हफीज पुत्र मो. सद्दीक ने बताया कि वह मुख्यालय से सवारियां लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे वह शीतलपुर गांव के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा चालक समेत 40 वर्षीय रामा पत्नी मोहनलाल निवासी खरेला, 60 वर्षीय रामवती पत्नी रामकिशुन निवासी छानी, 13 वर्षीय शाल्वी पुत्री बृजेश कुमार निवासी कुसमरा तथा 15 वर्षीय सौम्या पुत्री बृजेश कुमार घायल हो गए। इस घटना में ई-रिक्शे चालक के सिर व पैर में चोटें आई हुई हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

chat bot
आपका साथी