मुख्य पाइप लाइन फटने से गहराया पेयजल संकट

संस मौदहा कस्बे में जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन फटने से कस्बे की जलापूर्ति ठप हो गई। जिससे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:25 PM (IST)
मुख्य पाइप लाइन फटने से गहराया पेयजल संकट
मुख्य पाइप लाइन फटने से गहराया पेयजल संकट

संस, मौदहा : कस्बे में जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन फटने से कस्बे की जलापूर्ति ठप हो गई। जिससे लोग पानी को तरस गए। कस्बे में लगे सबमर्सिबल व हैंडपंपों के सहारे किसी तरह जरूरत पूरी की गई। वहीं जल संस्थान के कर्मचारी पाइप लाइन बदलने में जुटे रहे।

कस्बे वासियों को पानी की समस्या का सामना काफी अरसे से करना पड़ रहा है। यहां ऊंचाई वाले स्थान हैदरिया, कजियाना व मथुरा मंदिर समेत अन्य मोहल्लों में पानी न पहुंचने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना मजबूरी बना हुआ है। इधर नेशनल मार्ग पर ओरी तालाब के समीप शनिवार की दोपहर अचानक जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन फट जाने से पानी की टंकियों में पानी चढ़ना मुश्किल हो गया। जिससे कस्बे की जलापूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। जल संस्थान के अवर अभियंता विश्वलेंद्र नाथ ने देर शाम कस्बे में जलापूर्ति कराने का दावा किया है।

chat bot
आपका साथी