ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

संस राठ पठानपुरा मोहल्ला निवासी अतिबल राजपूत की पुत्री विनय कुमारी ने बताया उसकी शादी प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:58 PM (IST)
ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

संस, राठ : पठानपुरा मोहल्ला निवासी अतिबल राजपूत की पुत्री विनय कुमारी ने बताया उसकी शादी पांच साल पहले कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी चंद्रप्रकाश के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार के साथ हुई थी। जिसमें मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन दहेज लोभियों को दिया गया दान रास नहीं आया और शादी के एक साल बाद ही दहेज में एक लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। कई बार इस बात को मायके में बताई गई। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार ससुराल आकर मिन्नतें आरजू की। लेकिन दहेज लोभियों ने उनकी बात न मानी। विनय कुमारी ने आरोप लगाते हुए बताया रविवार रात ससुरालियों ने उसके साथ कई घंटे तक मारपीट की। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और कोतवाली में पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजेश चंद्र ने बताया महिला की तहरीर पर पति पुष्पेंद्र, देवर असवेन्द्र, सास कलावती, ससुर चंद्र प्रकाश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी