चरित्र पर शक में पत्नी को गड़ासे से लहूलुहान किया

संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) चरित्र पर शक करने वाले पति ने सोमवार तड़के झाड़ू लग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:50 PM (IST)
चरित्र पर शक में पत्नी को गड़ासे 
से लहूलुहान किया
चरित्र पर शक में पत्नी को गड़ासे से लहूलुहान किया

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) : चरित्र पर शक करने वाले पति ने सोमवार तड़के झाड़ू लगा रही पत्नी पर गड़ासे से हमला कर दिया। पड़ोसियों के आने पर आरोपित घायल महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बांदा के देहात कोतवाली के लुकतरा गांव निवासी महेश प्रजापति ने 13 साल पहले मोराकांदर निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ काजल से कोर्ट मैरिज की थी। लक्ष्मी अपने पति व महेश पत्नी को छोड़ चुके थे। महेश के बड़े भाई बलवीर प्रजापति की ससुराल मोराकांदर में थी। महेश भाभी लीलावती के साथ मोराकांदर आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मी से हुई। दोनों ने स्वजन की सहमति पर कोर्ट मैरिज की थी। शादी के तीन साल बाद महेश लक्ष्मी के नाम से कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल में मकान बनवाकर रह रहा था। उनके दो पुत्र हैं।

लक्ष्मी के भाई जगदीश प्रजापति ने बताया कि दिल्ली में लेदर फैक्ट्री में काम करने वाले महेश को पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था। वह आएदिन मारपीट करता था। साल 2018 में मकान में रहने वाले एक किराएदार को महेश बाहर करना चाहता था परंतु लक्ष्मी तैयार नहीं थी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। रिश्तेदारों एवं सजातीय लोगों ने विवाद का पटाक्षेप कराकर किराएदार को निकलवा दिया था। इसके बाद भी महेश का शक दूर नहीं हुआ। दोनों एक मकान में रहते हुए अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। सोमवार सुबह 5:30 बजे लक्ष्मी कमरे के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस बीच जान से मारने की नीयत से महेश ने गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। लक्ष्मी के चीखने पर दौडे पड़ोसियों ने महेश को पकड़ने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने लक्ष्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उसे सदर अस्पताल फिर वहां से एलएलआर हॉस्पिटल (हैलट) कानपुर रेफर किया गया। लक्ष्मी के भाई जगदीश प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।

मकान पर कब्जा करना चाहता है आरोपित

जगदीश का आरोप है कि महेश पत्नी लक्ष्मी को मारकर मकान पर कब्जा करना चाहता था क्योंकि मकान लक्ष्मी के नाम है।

chat bot
आपका साथी