दो साल पूरे होने से दो दिन पूर्व डीएम का हुआ तबादला

जागरण संवाददाता हमीरपुर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का शासन ने स्थानांतरण करते हुए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:52 PM (IST)
दो साल पूरे होने से दो दिन पूर्व डीएम का हुआ तबादला
दो साल पूरे होने से दो दिन पूर्व डीएम का हुआ तबादला

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का शासन ने स्थानांतरण करते हुए उनके स्थान पर लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव रहे डा. चंद्रभूषण को जिले में तैनाती दी है। ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को प्रतीक्षारत किया गया है। उन्होंने जिले में एक वर्ष 11 माह 28 दिन जिलाधिकारी पद पर कार्य किया। कार्यक्रम आयोजित कर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। साथ ही कोरोना संक्रमण काल में उनके बेहतर प्रबंधन को लेकर दिखाई गई कार्य कुशलता की सराहना की। कहा कि शासन स्तर पर समीक्षा में उनके द्वारा किए गए प्रयास के चलते जिले को लगातार चार बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं गुरुवार देर शाम नवागंतुक जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण ने कार्यभार संभाला और पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में बैठक की। इसके बाद ट्रेजरी दफ्तर गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिलाधिकारी रहे ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के स्थानांतरण को लेकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। साथ ही निष्ठा व कर्मठता के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा की। बताया कि बीते दो नवंबर 2019 को ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। जिसके बाद लगातार शासन से चलाई गई योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कराते हुए जिले के विकास को गति प्रदान की। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में बेहतर प्रबंधन किया। जिससे गैर जनपदों व राज्यों से आने वाले प्रवासियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी। न केवल व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया बल्कि उसे और बेहतर बनाने के सुझाव देते हुए अमल में लाने को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी