वसूली न देने पर दिव्यांग को पीटा, मुकदमा

राठ सरसई गांव निवासी हरिनारायण ने बताया हाल ही में उसने अपना खेत बेचा था। गांव का एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:37 PM (IST)
वसूली न देने पर दिव्यांग को पीटा, मुकदमा
वसूली न देने पर दिव्यांग को पीटा, मुकदमा

राठ : सरसई गांव निवासी हरिनारायण ने बताया हाल ही में उसने अपना खेत बेचा था। गांव का एक युवक करिया पाल उधार में रुपये की मांग कर रहा था। सोमवार शाम वह घर के दरवाजे पर बैठा था तभी करिया पाल आया और रुपये देने का दबाव बनाया। मना किया तो गालियां देने लगा। विरोध करने पर लाठी से पीट दिया। शोर सुनकर दिव्यांग चाचा कल्लू मौके पर बीच-बचाव करने लगा तो युवक ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संस आर्थिक सहायता की मांग

राठ : कोटबाजार मोहल्ला निवासी उत्कर्ष वर्मा ने बताया कक्षा आठ का छात्र है। कोरोना संक्रमण से उसके पिता राजाराम और मां सविता का निधन हो गया है। उसे पढ़ाई और घर चलाने की समस्या होने लगी है। वह अपनी पढ़ाई के प्रति चितित है। मध्य प्रदेश के जनपद निवाड़ी के नैगवां गांव निवासी नाना रामधुन और मामा ने सहायता की है। सोमवार शाम छात्र उत्कृष्ट अपने मामा, नाना के साथ जनप्रतिनिधि से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। संस समारोह में शामिल होने पहुंचे व्यापारी

राठ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रि वार्षिक चुनाव एवं प्रांतीय अधिवेशन वृंदावन में आयोजित हुआ। समारोह में भारत सरकार के राज्यमंत्री भानु प्रकाश वर्मा ने शिरकत की। अधिवेशन के प्रथम सत्र में हमीरपुर समेत हजारों व्यापारियों ने भागीदारी की। वृंदावन में संपन्न हुए अधिवेशन में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और उनके निदान की मांग की है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता, प्रमोद बजाज, शिवशरण सोनी, मनोज आनंद, अशोक कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजेश चौरसिया, मनोज गुप्ता, मौदहा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश निगम ने भागीदारी की। संस

महिला ने दी तहरीर

बिवार : थानाक्षेत्र के छानी खुर्द गांव की महिला सरोज देवी पत्नी रमेश प्रजापति की शादी तीन साल पहले हुई थी। जिसके एक पुत्र है। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज के समान को ससुरालीजन ने बेच दिया है। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संसू

शांतिभंग में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

बिवार : थानाक्षेत्र के बाला मोहल्ले के गया प्रसाद वर्मा का पड़ोसी रामहेज वर्मा से विवाद हो गया। विवाद अधिक होने पर दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। संसू

chat bot
आपका साथी