सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने भेजी शिकायत

संस मौदहा उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण मधुपिया ने आला अधिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:10 PM (IST)
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने भेजी शिकायत
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने भेजी शिकायत

संस, मौदहा : उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण मधुपिया ने आला अधिकारियों को पंजीकृत डाक से भेजे अपने शिकायती पत्र में बताया है कि उनका संगठन कोरोना काल में सफाई कर्मियों को मास्क, साबुन और सैनिटाइजर वितरित कर रहा है। इसी सिलसिले में 10 मई को वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका के सफाई ठेकेदारों के पास मास्क आदि वितरण करने के लिए सफाई कर्मियों की सूची और संख्या लेने गए थे। जिसपर नगर पालिका के सफाई ठेकेदारों ने साजिश रचकर उनपर झूठे आरोप लगा दिए। संगठन के महामंत्री कामता प्रसाद बाल्मीकि ने बताया कि सिचौली पुरवा, रागौल, फत्तेपुर और मेराज पुरवा में ठेकेदारों के अधीन सफाई कर्मचारियों की ठेकेदार द्वारा घर बैठे हाजिरी लगाई जाती है और कुछ चहेते सफाई कर्मचारियों के स्थान पर दूसरे बाहरी लोगों से सफाई कराई जा रही है। संस

chat bot
आपका साथी