आज से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगें जिले के बैंक कर्मी

आज से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगें जिले के बैंक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:06 AM (IST)
आज से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगें जिले के बैंक कर्मी
आज से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगें जिले के बैंक कर्मी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बैंक कर्मियों की मांगों को पूरा न करने के विरोध में शुक्रवार से दो दिन की हड़ताल पर जिलेभर के सभी बैंक अधिकारी व कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में मुख्यालय स्थित एक गेस्ट हाउस में इलाहाबाद बैंक के कामरेड सुनील यादव की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता करते हुए हड़ताल संबंधी जानकारी दी गई।

कामरेड सुनील कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बैंक कर्मियों के साथ जो छलावा कर रही है। उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैंक कर्मी पूरी मेहनत व लगन के साथ कार्य करता है और सरकारी योजनाओं के लिए भी तत्पर रहता है। लेकिन इसके बाद भी उनके साथ जो छलावा हो रहा है। वह गलत है। जिसके विरोध में 31 जनवरी व 1 फरवरी को जिलेभर के सभी बैंक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगें। इस मौके पर उनके साथ सत्यम कपूर, अनूप श्रीवास्तव व नंदकिशोर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी