बेबी डांस प्रतियोगिता में दिशा ने पाया प्रथम स्थान

संस भरुआ सुमेरपुर टेढ़ा गांव में नवरात्र में आयोजित तीन दिवसीय बेबी डांस टॉप टेन प्रतियोगि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:09 PM (IST)
बेबी डांस प्रतियोगिता में दिशा ने पाया प्रथम स्थान
बेबी डांस प्रतियोगिता में दिशा ने पाया प्रथम स्थान

संस, भरुआ सुमेरपुर :टेढ़ा गांव में नवरात्र में आयोजित तीन दिवसीय बेबी डांस टॉप टेन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिशा श्रीवास्तव ने प्रथम प्राप्त किया।

टेढ़ा की मां दुर्गा श्रंगार समिति के अध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि इस बार तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन निर्णायक मंडल ने दिशा श्रीवास्तव प्रथम, राधिका तिवारी द्वितीय व गरिमा प्रजापति ने तृतीय स्थान दिया। जिनको कमेटी की ओर से प्रधान नोखेलाल यादव, मुख्य अतिथि सीमा सिंह लखनऊ व निशा सिंह बांदा ने विभिन्न प्रकार के उपहार, ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक रज्जनलाल विद्यार्थी, खलील अहमद, गिरजा शंकर द्विवेदी, डा. नरेंद्र कुमार रहे। संचालन पूर्व प्रधान परशुराम प्रजापति ने किया।

chat bot
आपका साथी