पैदल चलकर श्रद्धालु जाएंगे कामतानाथ

छानी बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि भारत यादव ने बताया कि हम भक्तों की टोली पैदल यात्रा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST)
पैदल चलकर श्रद्धालु जाएंगे कामतानाथ
पैदल चलकर श्रद्धालु जाएंगे कामतानाथ

छानी : छानी बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि भारत यादव ने बताया कि हम भक्तों की टोली पैदल यात्रा कर चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन करने को रवाना हुए। इससे पहले सभी श्रद्धालुओं को छानी निवासी व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास द्वारा तिलक लगाया। भारत यादव ने बताया कि चित्रकूट पहुंचने के बाद मंदाकिनी नदी में स्नान करके कामतानाथ तीन कोसी पर्वत का परिक्रमा व दर्शन करने के बाद वापस लौटेंगे। संसू सीढि़यों से गिरकर युवक घायल

राठ : कोतवाली के बड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय अरविद पुत्र डालचंद्र शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे छत पर सीढ़ी लगाकर बिजली के तार ठीक कर रहे थे। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर सीढि़यों से गिरकर घायल हो गए। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। युवक के पैर में गंभीर चोटें आने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संस छोटे भाई को पीटा, मामला दर्ज

राठ : कोतवाली के चिरवा गांव निवासी प्रमोद पुत्र जगमोहन ने बताया कि उसके घर के पास नाली पर लकड़ी डली होने पर वहां से जल निकासी नहीं हो पा रही है। जब उसने अपने बड़े भाई जयपाल से नाली से लकड़ी अलग करने के लिये बोला तो वह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे मारापीटा। पीड़ित ने भाई के विरूद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संस

महिला ने खाया जहर

राठ : जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव निवासी 26 वर्षीय संध्या पत्नी केशकुमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन इलाज के लिये सीएचसी ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। संस मार्ग दुर्घटना में दो घायल

राठ : मझगवां थाने के टोलारावत गांव निवासी 17 वर्षीय प्रिस पुत्र बलराम बाइक से राठ आ रहा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ जाने पर वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। वहीं कस्बे के नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय अफताब पुत्र सुल्तान मार्ग दुर्घटना में गिरकर घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी ले जाया गया। संस

करंट लगने से युवक और महिला झुलसी

राठ : कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय गोकुल पुत्र पंखी शुक्रवार सुबह छत पर जा रहा था। तभी सीढि़यों पर दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वहीं इसी मोहल्ले की 30 वर्षीय हेमलता पत्नी शिवकुमार भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों के स्वजन इलाज के लिये सीएचसी ले गए। संस

chat bot
आपका साथी