विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जांची हकीकत

संस मौदहा विकासखंड में औचक निरीक्षण में आए जेडीसी रमेशचंद्र ने प्रधानमंत्री आवास सार्वजनिक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:41 PM (IST)
विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जांची हकीकत
विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, जांची हकीकत

संस, मौदहा : विकासखंड में औचक निरीक्षण में आए जेडीसी रमेशचंद्र ने प्रधानमंत्री आवास सार्वजनिक शौचालय मनरेगा पार्क सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मदारपुर में मनरेगा पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यहां जिम का सामान लगाया गया है। पार्क में सुलभ शौचालय प्रगति पर है। इसके साथ करहिया में मनरेगा पार्क का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। दिसंबर के अंत तक यहां का कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके पूर्व सिसोलर और खैरी में जो मिनी स्टेडियम बनाए गए थे। सहायक आयुक्त विकास ने बताया कि विकासखंड की 63 ग्राम पंचायतों में मात्र भवानी गांव पंचायत का कार्य नहीं हो सका। पंचायत भवन जर्जर है और इसके लिए धन आवंटन के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शेष 62 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति के बाद मिनी सचिवालय संचालित करेंगे। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी एसबी सिंह, सहायक विकास अधिकारी आरबी सिंह, एडीओ सहकारिता बीएम पटेल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी