नहीं संरक्षित हुआ बेसहारा गोवंश, किसान परेशान

संस भरुआ सुमेरपुर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा गोवंश संरक्षित नहीं किया गया। ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:09 PM (IST)
नहीं संरक्षित हुआ बेसहारा गोवंश, किसान परेशान
नहीं संरक्षित हुआ बेसहारा गोवंश, किसान परेशान

संस, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा गोवंश संरक्षित नहीं किया गया। बेसहारा गोवंश संरक्षित न होने से किसान परेशान है। जबकि बेसहारा गोवंश 15 अक्टूबर तक संरक्षित हो जाना चाहिए था।

कस्बा सहित ग्राम पंचायतों में बेसहारा गोवंश सड़क पर घूम रहा है। पंचायतों का दावा है कि उनके यहां गोवंश संरक्षित हो गया है जबकि हकीकत यह है कि पंचायतों में बनी गोशालाएं आज भी खाली पड़ी हुई हैं। कहीं भी इनको संरक्षित नहीं किया गया है। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन छह हजार बेसहारा गोवंश गत मार्च तक संरक्षित था। मार्च के बाद यह रिहा कर दिया गया था। बेसहारा गोवंश के संरक्षित न होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर रबी फसलों की बोवाई शुरू होने जा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि सोमवार से गोवंश संरक्षित कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी