बेसहारा मवेशियों ने चट की चार बीघा बाजरे की फसल

संवाद सूत्र पत्योरा विकासखंड सुमेरपुर के पत्योरा गांव में बेसहारा मवेशियों से किसान परेश्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:53 PM (IST)
बेसहारा मवेशियों ने चट की चार बीघा बाजरे की फसल
बेसहारा मवेशियों ने चट की चार बीघा बाजरे की फसल

संवाद सूत्र, पत्योरा : विकासखंड सुमेरपुर के पत्योरा गांव में बेसहारा मवेशियों से किसान परेशान हैं। बुधवार रात मवेशी एक खेत में घुसकर बाजरे की फसल चट कर डाली। सुबह जब किसान खेत में पहुंचा तो वह हैरान हो गया।

सुमेरपुर विकासखंड के पत्योरा गांव निवासी किसान स्व.यशवंत सिंह के पुत्र सूरज सिंह ने मलिहा तालाब यमुना पट्टी पर चार बीघे मे बाजरा बोया था। कुदरत की मार से बचते बचाते फसल काफी सही हो गई थी। लेकिन सड़कों में घूम रहे बेसहारा मवेशियों ने खेत में घुसकर चार बीघे की बाजरे की फसल चट कर डाली। किसान का बेटा जब सुबह खेतों में पहुंचा तो वह देखकर दंग रह गया। किसान के बेटे ने बताया कि पिता की मौत के बाद से वह खेती किसानी कर रहा है। कुदरत के कहर से किसी तरह से बचा तो मवेशियों ने फसल बर्बाद कर दी।

chat bot
आपका साथी