मौहर में 20 बीघा खरीफ की फसल चट कर गए बेसहारा मवेशी

रात आधा दर्जन किसानों की 20 बीघे की खरीफ की फसल बेसहारा मवेशी चट कर गया। किसा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:19 PM (IST)
मौहर में 20 बीघा खरीफ की फसल चट कर गए बेसहारा मवेशी
मौहर में 20 बीघा खरीफ की फसल चट कर गए बेसहारा मवेशी

संस, भरुआ सुमेरपुर : ग्राम पंचायत मौहर में बुधवार रात आधा दर्जन किसानों की 20 बीघे की खरीफ की फसल बेसहारा मवेशी चट कर गया। किसानों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता को सौंपकर बेसहारा मवेशी बंद कराने की गुहार लगाई है।

ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में बेसहारा घूम रहा बेसहारा गोवंश किसानों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। शासन प्रशासन के तमाम निर्देशों के बाद पंचायत सचिवों ने इनको संरक्षित करने में रुचि नहीं दिखाई है। उच्चाधिकारियों को गुमराह करने के लिए शाम के समय कुछ गोवंश स्थायी गोशालाओं में चंद मिनट के लिए बंद करके वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराकर रिहा कर दिया जाता है। बुधवार रात ग्राम पंचायत मौहर के किसान रामबाबू यादव की दो बीघा मूंगफली, शिवशंकर सिंह दो बीघा मूंगफली, फूल सिंह यादव की दो बीघा ज्वार, पवन कुमार की पांच बीघा मूंगफली, कल्लू निषाद की पांच बीघा ज्वार तथा सजीवन की चार बीघा की ज्वार को नष्ट कर डाला। पीड़ित किसानों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता को सौंपकर अन्ना गोवंश संरक्षित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बलभद्र, राम भजन, राम जीवन, श्रीराम, प्यारे लाल, शिव शंकर सिंह, शिव गोपाल, गयादीन, फूल सिंह, पवन कुमार रहे।

प्रत्येक दशा में संरक्षित हो बेसहारा गोवंश

संस, भरुआ सुमेरपुर : बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने के लिए विकास खंड कार्यालय में बैठक का आयोजन करके ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को तत्काल गोवंश संरक्षित करने के निर्देश दिए गए।

ब्लाक में तकरीबन छह हजार बेसहारा गोवंश रात दिन सड़कों में भटक रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों से आजिज आकर खंड विकास अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने विकास खंड कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया। इसमें पशुपालन विभाग, वन विभाग व सचिवों के साथ प्रधानों को बुलाया गया था। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बेसहारा गोवंश अस्थायी गोशालाओं में पूर्ण रूप से संरक्षित किया जाएं। दिन में चरवाहों के साथ इनको चरने के लिए बाहर निकाला जाए। चरवाहों के साथ चौकीदारों के इंतजाम कराया जाए ताकि रात्रि में अराजकतत्व इनको बाहर न कर सकें। बैठक में रामसेवक वर्मा, अरविन्द सोनी, मनोज गुप्ता, अरविद पाल, अनामिका पांडे, सोनाली सचान, साधना सिंह, बालेश्वर द्विवेदी, स्वाति शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी