उप मुख्यमंत्री 20 को आएंगे, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

जागरण संवाददाता हमीरपुर 20 अगस्त को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर मुख्याल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 07:07 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री 20 को आएंगे, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
उप मुख्यमंत्री 20 को आएंगे, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : 20 अगस्त को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में बने हैलीपैड में सुबह साढ़े दस बजे उतरेगा। जिला मुख्यालय आने वाले डिप्टी सीएम के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और पत्रकार वार्ता के बाद वह हरि गेस्ट हाउस में आयोजित बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत विधानसभा बैठक में भी हिस्सेदारी करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव प्रवीण कुमार शर्मा के द्वारा जारी किए गए प्रोटोकाल के क्रम में 20 अगस्त की सुबह साढ़े दस बजे उप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर परेड स्थित हेलीपैड में उतरेगा। जिसके बाद वह पुलिस लाइन में 10:45 में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे और 11:30 में पत्रकार वार्ता होगी। इसके बाद वह 11:45 मिनट पर स्टाफ कार द्वारा मुख्यालय के हरि गेस्ट हाउस पहुंचकर वहां आयोजित विधानसभा बैठक में उपस्थित होंगे। एक बजकर बीस मिनट पर वह बैठक करके हेलीपैड वापस आएंगे और एक बजकर 25 मिनट पर वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आज उमाकांती को सम्मानित करेंगी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन जयोति

हमीरपुर : नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बताया कि बुधवार की सुबह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मुख्यालय स्थित बनाए गए राहत शिविर श्री विद्या मंदिर में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगी और उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगी। इसके बाद दोपहर को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में समीक्षा बैठक लेंगी। इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों से उनका हालचाल जानकर राहत सामग्री बांटी जाएगी। इसके बाद सुमेरपुर स्थित बांकी गांव जाकर प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद करने वाली उमाकांती पाल को सम्मानित भी करेंगी।

chat bot
आपका साथी