खरीदे गए धान की करें डिलीवरी : मंडलायुक्त

संस भरुआ सुमेरपुर चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को ग्राम पंचाय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:46 PM (IST)
खरीदे गए धान की करें डिलीवरी : मंडलायुक्त
खरीदे गए धान की करें डिलीवरी : मंडलायुक्त

संस, भरुआ सुमेरपुर : चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को ग्राम पंचायत टेढ़ा का भ्रमण करके गोआश्रय स्थल, ग्राम सचिवालय एवं मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने बुधवार को ग्राम पंचायत टेढ़ा में पहुंचकर गांव गोआश्रय स्थल, ग्राम सचिवालय एवं मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद आयुक्त कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में संचालित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। किसानों ने आयुक्त को बताया कि उनको किसी तरह की परेशानी नहीं है। केंद्र में सभी सुविधाएं हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारी सुनील कुमार से खरीदे गए धान की डिलेवरी करने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक मिलर तय नहीं हुआ है। इस वजह से धान की डिलेवरी अभी संभव नहीं है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, प्रभारी खंड विकास अधिकारी भीमसेन, मंडी सचिव बृजेश निगम मौजूद रहे।

लापरवाह लेखपाल को मंडलायुक्त ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि

हमीरपुर : आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल दिनेश कुमार सिंह ने सुमेरपुर विकासखंड के टेढ़ा ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। जिसमें लेखपाल द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतने तथा अपने ग्राम पंचायत में समय से न बैठने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल ने सुमेरपुर मंडी का निरीक्षण कर धान क्रय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी