संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

संस राठ थाना चिकासी के इस्लामपुर गांव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:16 PM (IST)
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

संस, राठ : थाना चिकासी के इस्लामपुर गांव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई ने पड़ोसी पर अवैध संबंधों के चलते फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

चिकासी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी करण सिंह ने बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई उदयभान राजपूत अविवाहित थे। डेढ़ माह से उरई में रहकर काम करते थे। शुक्रवार की रात गांव आया और पड़ोसी रामप्रकाश श्रीवास के घर रुका था। शनिवार सुबह 5 बजे उसका शव दरवाजे के छज्जे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। करण सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भाई अविवाहित था और पड़ोस की एक महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे। उसने आशंका जताई कि पड़ोसी ने ही उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। इसके पूर्व भी महिला उदयभान के साथ दिल्ली में एक साल तक रही थी। चिकासी पुलिस ने बताया कि मृतक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी