घर में वृद्धा का संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव

संवाद सूत्र बिवार थानाक्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव में अकेली रह रही वृद्धा का संदिग्ध हालात मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:39 PM (IST)
घर में वृद्धा का संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव
घर में वृद्धा का संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव

संवाद सूत्र, बिवार : थानाक्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव में अकेली रह रही वृद्धा का संदिग्ध हालात में घर के अंदर शव पड़ा मिला। जानकारी पर मृतका के पोते ने पुलिस को सूचना दी। एसपी व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों से पूछताछ की। साथ ही डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट ने गहनता से जांच की। हालांकि, स्वजन के न पहुंचने से शव का पंचनामा नहीं हो सका। ग्रामीण लूट के चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं।

थानाक्षेत्र के बाधुर खुर्द गांव की 70 वर्षीय वृद्धा श्यामाबाई पत्नी फेरन निषाद के दो पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वृद्धा घर में अकेली रहती थी। सोमवार सुबह गांव में कन्याभोज के आयोजन के लिए लोग उनके घर कढ़ाई लेने के लिए पहुंचे। वृद्धा के दरवाजे अंदर से बंद थे। इस पर लोगों ने आवाज दी तो कोई नहीं बोला। लोगों ने खिड़की से देखा तो वृद्धा चारपाई पर अचेत पड़ी दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना पास के गांव में रह रहे मृतका के एक नाती को सूचना दी। नाती के पहुंचने पर ग्रामीणों ने छत के रास्ते से घर के अंदर जाकर देखा तो वृद्धा मृत पड़ी मिली। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पड़ोसी के छत से घर के अंदर जाकर कुंडी को खोलकर जायजा लिया। वहीं बाद में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह व सीओ मौदहा सौम्या पांडेय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा के हाथ से चांदी की चूड़ी पैर में पहने चांदी के लच्छा नहीं थे। इस पर उन्होंने लूट के चलते हत्या की आशंका जताई है। एसपी ने बताया कि मृतका के बेटों के पहुंचने का इंतजार है। दांतों के बीच दबी जीभ से पैदा हुई शंका

पुलिस के अनुसार घर के दरवाजे बंद थे। ऐसे में किसी के अंदर जाने की संभावनाएं कम है। साथ ही शरीर में कोई चोट के निशान भी नहीं है। मृतका के दांतों के बीच दबी जीभ शंका पैदा कर रही है। जैसे किसी ने गला दबाया हो। इसी शंका के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी