बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़, दोपहर बाद फिर सन्नाटा

जागरण संवाददाता हमीरपुर साप्ताहिक बंदी के बीच किसी को भी जरूरत के सामान के लिए भटकन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:37 PM (IST)
बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़, दोपहर बाद फिर सन्नाटा
बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़, दोपहर बाद फिर सन्नाटा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : साप्ताहिक बंदी के बीच किसी को भी जरूरत के सामान के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक के लिए आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के आदेश शासन की ओर जारी किए गए हैं। जिसके चलते सुबह बाजार खुलने से लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं 11 बजने के बाद कोतवाली पुलिस ने अनाउंस कर सभी दुकानों को बंद कराया और बंदी का पालन करते हुए घरों में रहने की मुनादी कराई।

कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए सरकार ने सोमवार तक के लिए साप्ताहिक बंदी करने के आदेश जारी किए हैं। इस साप्ताहिक बंदी में किसी को भी जरूरत की सामान के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलने की भी इजाजत दी है। जिसमें किराना, दूध, दही आदि जरूरत की वस्तुओं की दुकानें शुक्रवार की सुबह जैसे ही खुलीं। वैसे ही बाजार में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। वहीं ईद के मद्देनजर मुस्लिम परिवार की महिलाएं भी ईद के त्योहार को मनाने के लिए सामान व कपड़े खरीदते नजर आईं। लेकिन यह रौनक दोपहर बाद खत्म हो गई और सड़कों में एक बार फिर से सन्नाटा छा गया। 11 बजने के बाद जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने गश्त करना शुरू किया। वैसे ही दुकानों की शटर गिरना शुरू हो गई और दोपहर में शहरभर में सन्नाटा छा गया। गश्त कर रही पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने की हिदायत देती नजर आई और साप्ताहिक बंदी का पालन करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी