सूखे कुएं में गिरने से गाय की मौत

जासं हमीरपुर मुख्यालय के पशु चिकित्सालय के पास स्थित एक सूखे कुएं में गाय गिर गई। कुएं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:10 PM (IST)
सूखे कुएं में गिरने से गाय की मौत
सूखे कुएं में गिरने से गाय की मौत

जासं, हमीरपुर : मुख्यालय के पशु चिकित्सालय के पास स्थित एक सूखे कुएं में गाय गिर गई। कुएं के अंदर से जब गाय की आवाज लोगों को सुनाई दीं। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर आए सभासद शानू सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने रस्से के सहारे गाय निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह नही निकल सकी। इसके बाद मुख्यालय के रहुनियां धर्मशाला मोहल्ला निवासी विवेक सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए रस्से के सहारे कुएं के अंदर गया और गाय की बछिया को बांधकर उसे निकलवाया। लेकिन जब गाय बाहर निकली तब तक वह मर गई थी।

chat bot
आपका साथी